We explain and teach technology, solve tech problems and help you in Technology.

We explain and teach technology, solve tech problems and help you make gadget buying decisions.

Saturday, 7 September 2019

September 07, 2019

क्या है wireless charging और कैसे काम करती है ?




क्या है wireless charging और कैसे करती है ?





वायरलेस चार्जिंग, ऐसी कोई नई या यूनीक तकनीको नहीं है जिसे हम पहली दफा ही देख रहे हों। पैनासोनिक के इलेक्ट्रिक रेजर ने इसे बहुत समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा और भी बहुत से डिवाइसेस में इसे काफी समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालाँकि इसके बहुत स्थानों पर इस्तेमाल होने के बाद अगर इसे किसी स्मार्टफोन में शामिल किया जा रहा है तो यह अपने आप ने एक नई तरह ही खोज ही कही जायेगी, क्योंकि आजकल के दौर में स्मार्टफ़ोन किसी भी व्यक्ति के लिए एक सबसे जरुरी वस्तू बन गया है। हालाँकि वायरलेस चार्जिंग को लेकर सभी के मन में कई बड़े सवाल होते हैं कि आखिर इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है और यह क्या है, एक सबसे बड़ा सवाल है। यह सवाल महज मेरे मन में ही नहीं है बल्कि हम सब के मन में जबसे हमने सुना कि इसे स्मार्टफोंस में भी इस्तेमाल किया जा रहा है, सभी के मन में है। इसके अलावा एक सवाल और है कि आखिर आपको क्यों अपने अगले स्मार्टफोन में यह तकनीको क्यों चाहिए। तो आइये इन सभी सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।

क्या है वायरलेस चार्जिंग?

यहाँ सबसे पहला सवाल जो आता है वह यह है कि आखिर वायरलेस चार्जिंग है क्या? उसके बाद बाकी सभी सवाल आते हैं। तो आपको बता दें कि वायरलेस चार्जिंग कोई जादू नहीं है इसके लिए आपको फिर भी वायर की जरूरत होगी है। हालाँकि अंतर महज इतना होता है कि आपको इस वायर को डायरेक्ट अपने फोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होती है इसके अलावा आप इसे एक चार्जिंग बेस से कनेक्ट करते हैं। यह चार्जिंग बेस किसी भी साइज़ और शेप का हो सकता है। यह एक कार डैश की तरह होता है। जैसे ही आप अपने फोन को इस बेस पर सही जगह रखते हैं तो यह अपने आप ही काम करना शुरु कर देता है। 
smartphone-wireless-charging-stock-image
इसका सबसे बड़ा उदाहरण महज यही हो सकता है कि आप अपने डेस्क पर काम कर रहे हैं, और इसी डेस्क पर आपको एक बेस रखा मिल जाए, इसके अलावा आप इस समय अपने फोन पर ज्यादा कुछ कर भी न रहे हों तो आप अपने फोन को चार्ज कर सकते हैं। जब आपको अपने फोन को इस्तेमाल करना हो तो आपको किसी वायर को इससे अलग करने की जरूरत नहीं है बस आप इसे यहाँ इस बेस से उठाएं और काम करना शुरू कर दें। हालाँकि वायरलेस चार्जिंग क्विक चार्ज की तरह तेज नहीं होती है। हालाँकि इससे चार्जिंग करना बहुत ही सरल जरुर हो जाता है। और यहीं आपको इसके महत्त्व के बारे में पता चलता है।
galaxy-s3-wireless-charging

वायरलेस चार्जिंग कैसे करती है काम?

वायरलेस चार्जिंग दो डिवाइसों के बीच कम पावर संकेतों को संचारित करने के लिए दो गुंजयमान आगमनात्मक युग्मक का उपयोग करती है। यह विशेष रूप से सामान्य वायर्ड कनेक्शन की तरह एक दूसरे को छूने के बिना बिजली संचारित करने के लिए डिज़ाइन की जाती है। बेस स्टेशन, जो अपनी बिजली की आपूर्ति के माध्यम से दीवार में प्लग किया गया है, में एक ट्रांसमीटर कॉइल है और आपके फोन में एक रिसीवर कॉइल है। इसके अलावा सिग्नल की तरंग तब नियंत्रित होती है और आवर्ती चार्जिंग शुरू होती है। 
Apple-iPhone-8--wireless-charging-Liveblog
आगमनात्मक चार्ज उन दो विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए विद्युत चुम्बकीय कॉइल का उपयोग करता है, जो दो उपकरणों के बीच एक चुंबकीय क्षेत्र का निर्माण करते हैं। इसमें एक जटिल प्रक्रिया शामिल है जो चुंबकीय क्षेत्र को संभावित और दोलन के अंतर के माध्यम से बिजली का उत्पादन करने की अनुमति देती है। आपके एंड्रॉइड डिवाइस में कुंडली बैटरी चार्जिंग सर्किट से भी जुड़ा है, और आपकी बैटरी को चुंबकीय क्षेत्र द्वारा प्रेरित ऊर्जा का उपयोग करने पर चार्ज किया जा सकता है। 
turn any smartphone into wireless charging one

इसे सही प्रकार से ऐसे भी समझ सकते हैं:

1. आपके एंड्राइड डिवाइस और चार्जर में प्रत्येक के पास विशेष विद्युत कॉयल हैं।
2. जब दो कॉइल्स पर्याप्त रूप से मिलते हैं, तो वे कुंडल में छोटे दोलन (कंपन) बनाने के लिए चुंबकत्व का उपयोग करते हैं और आपके फोन के अंदर कुंडली द्वारा ईएमएफ बनाया जाता है।
3. यह ईएमएफ आपके फोन में चार्जिंग सर्किट के माध्यम से छोटी मात्रा में बिजली भेजता है और बैटरी को चार्ज करता है।
4. यह काफी महँगी प्रक्रिया और चार्जिंग में काफी समय भी लेती है, और जब आप इसे अपने फ़ोन से प्लग करते हैं तो यह अधिक गर्म हो जाता है क्योंकि यह तारों को पारंपरिक तरीके से जोड़ने से कम कुशल है।
Apple iPhone wireless charging

क्यों आपको वायरलेस चार्जिंग की जरूरत आपके अगले फोन में है?

अगर हूँ चार्जिंग के स्टैण्डर्ड की चर्चा करें तो एक साधारण प्रणाली में हम किसी भी डिवाइस को किसी भी अन्य चार्जर से चार्ज कर सकते हैं, और ऐसा हम कई बार करते भी हैं। लेकिन वायरलेस चार्जिंग में ऐसा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि डिवाइस के हिसाब से ही बेस का निर्माण किया जाता है, और आपका फोन वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट भी करना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो अपने फोन को चार्ज ही नहीं कर सकते हैं, फिर आपको उसी पुरानी प्रणाली पर ही जाना होगा। और भविष्य में ऐसा होने वाला है कि सभी फोंस के साथ हमें यह तकनीकी देखने को मिलने वाली है, क्योंकि कंपनियां इस प्रणाली को अब धीरे धीरे अपने फोंस में लाती जा रही हैं, यह कुछ महँगी जरुर होती है। लेकिन आने वाले समय इसे ही इस्तेमाल में लिया जाने वाला है। एक सबसे महत्त्व पूर्ण बात यह है कि इस तरह की प्रणाली यानि वायरलेस चार्जिंग से आपके फोन में कुछ भी बदलता नहीं है। और न ही यह कुछ अलग से काम करना शुरू कर देता है लेकिन आपके उस तरीके में जरुर बदलाव आता है जैसे आप अपने फोन को इस्तेमाल करते हैं।

                                            Visit the Site to get all updates

Friday, 6 September 2019

September 06, 2019

Android Mobile से Dish TV कैसे सेट करें

Android Mobile से Dish TV कैसे सेट करें

Android Mobile Se Dish TV (Airtel, TataSky, DishTv, Videocon) Kaise Set Kare: मोबाइल से डिश टीवी सेट करने की पूरी जानकारी हिन्दी में

Android Mobile Se Dish TV Kaise Set Kare

नमस्कार दोस्तों। हर इंसान के घर में डिश टीवी (dish tv) टाटा स्काई (tata sky) एयरटेल डिश और बहुत से अन्य डिश देखने को मिलते है। क्योंकि आज का जमाना भी डिजिटल युग का है और हर इंसान progress चाहता है।
लेकिन कई बार छोटी जानकारी के अभाव में हम उन चीज़ों को भी घर पर सेट नहीं कर पाते जो की हम आसानी से कर सकते है।
Dish tv set करना भी एक ऐसा ही काम है जिससे हम अपने घर पर सेट कर सकते है और वी भी बहुत आसान तरीके।। Android mobile के द्वारा घर पर dish tv को अच्छे से सेट किया जा सकता है।
क्यूंकि होता ये है कि कई बार हम घर पर डिश टीवी सेट करने की कोशिश भी करते है लेकिन वो सेट बहुत ही मुश्किल से होता है और कई बार तो 2- 3 घंटे टाइम लगाने के बाद भी सही से सेट नहीं हो पाता है, क्योंकि normally डिश टीवी ये कई बार बारिश या आंधी में ख़राब हो जाते है फिर उनको सेट करना बड़ा मुश्किल सा काम होता है और फिर किसी तकनीशियन को बुलाना पढता है।
इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुए कुछ टिप्स मैं आपको कुछ टिप्स बताऊंगा जिससे आप आसानी से घर पे डिश टीवी, टाटा स्काई अदि को सही कर सकते है।।
तो चलिए जानते है कि एंड्राइड मोबाइल से डिश टीवी कैसे सेट करते है और किन किन चीज़ों की जानकारी होनी चाहिए।।

Android Mobile Se Dish TV Kaise Set Kare – (Airtel, TataSky, DishTv, Videocon) Android mobile se dish tv set karne ka tarika :-




Android मोबाइल से डिश टीवी सेट करने से पहले आपको कुछ जरुरी चीज़ों की जानकारी को जान लेना चाहिए ताकि आप जल्दी से डिश को सेट कर सके और भविष्य में भी इन जानकारी को काम में ले सके।।
तो चलिए दोस्तों आपको मैं कुछ डिश टीवी की जानकारी बताता हूं जो ही अच्छे तरीके से डिश सेट करने के लिए पता होना बहुत जरुरी है।।।

1. azimuth क्या है :-

दोस्तों डिश टीवी सेट करने के लिए सबसे पहले जिस चीज़ को सेट करना होता है। वो है dish का azimuth angle।।
अब आप सोच रहे होंगे की ये क्या होता है तो मैं आपको सिंपल भाषा में बताता हूँ की azimuth angle डिश टीवी को दांये या बाये घुमाने को कहते है।
मतलब की जब डिश टीवी की छतरी को दांये या बाये left या right घुमाया जाता है वही azimuth कहलाता है।।

2. elevation क्या है :-

जब डिश की छतरी को ऊपर या नीचे कर के एंगल सेट किया जाता है तो उसे एलिवेशन कहते है।। normally ये एक एंगल होता ह जहा डिश को सेट किया जाता है और इससे सेट करने के लिए डिश को ऊपर या नीचे घुमाया जाता है।।

3. skew angle :-

ये skew एंगल डिश के LNB यानि जिसे हम कैमरा कहते है उस पर लिखा होता है और इससे सेट करने के लिए कैमरा को थोड़ा लेफ्ट या राईट करके सेट कर लिया जाता है।।
तो दोस्तों ये 3 term थी जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए अभी आप आसानी से अपने एंड्राइड मोबाइल से डिश टीवी को सेट कर सकते है।।

» Android मोबाइल से dish tv ,टाटा स्काई,एयरटेल टीवी सेट करने के step by step guide:-

Step 1 :- सबसे पहले आपको एंड्राइड मोबाइल से डिश टीवी सेट करने के लिए google play store से एक एप्लीकेशन को download करना पड़ेगा ।उस android application का नाम है:-setelite director
इस एप्प को डायरेक्ट download करने के लिए यहाँ क्लिक करे।।

Click Here

नोट :- हो सकता है कि कुछ मोबाइल में ये App ना चले क्योंकि इसके लिए magnetic sensor की जरुरत होती है।। खासकर पुराने मोबाइल में ये दिक्कत आ सकती है जिनमे ये सेंसर न हो।।
Step 2 :- जैसे ही आप इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लोगे तो आपके सामने इस app का platform ओपन हो जायेगा।।।
जहा आपको Basically 3 चीज़े दिखाई देंगी।। जो इससे प्रकार है :-
  • location :-
इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने के लिए आपको नॉर्मल्ली अपने मोबाइल का लोकेशन यानि GPS ऑन कर देना है।
  • Satellite :-
इससे ऑप्शन में आपको बहुत से satelite मिलेंगे जिसमे आपको अपनी डिश का setelite सेलेक्ट करना जो डिश आप use कर रहे है।।
इस selelite को सेलेक्ट करने के लिए आपको ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जैसे ही आप गूगल सर्च में अपनी डिश का नाम डाल कर के setelite को सर्च करेंगे तो वो आपको आसानी से मिल जायेगा।।
फ़ॉर example :- फ्री डिश टीवी का setelite है :- 93.5 E G- sat 15 तो फ्री डिश के लिए इसी को सेलेक्ट करे।
नोट :- ये सेट करते वक़्त अपने GPS को ON रखे और COMPASS को भी CALIBARATE कर ले।।।
  • director :-
अब ऊपर की सेटिंग के बाद आपको DIRECTOR में आना है जहाँ आपको आपको अपनी डिश के ANGLE जैसे AZIMUTH, ELEVATION और SKEW ANGLE को इस सर्किल में डिश को घुमा करके सेट करना है।।इसके लिए आप जिस डिश को सेट कर रहे है ! उसके ऊपर आपके मोबाइल को ले जाये और AZIMUTH सेटिंग जे लिए मोबाइल को छतरी के उपर रख ले और ऊपर नीचे घुमाकर एंगल सेट कर ले।।
आप ये सेट करने के बाद डिश का ELEVATION को भी सेट कर ले ।।और स्कू ANGLE को सेट कर ले।।
अच्छे से समझने के लिये नीचे स्क्रीन शॉट में दिख रहे सर्किल को देखे और समझे।।।

NOTE :- ये तीनो एंगल आपके डिश के हिसाब से अलग अलग होते है तो उन्ही अनुसार सेट करे।
अगर आपको अपने डिश के azimuth,elevation aur skew angle फाइंड करने में दिक्कत आ रही है तो आप http://www.dishpointer.com वेबसाइट पर जा कर आसानी से सर्च कर सकते है।।
Dish को अच्छे से सेट करने के लिए आप अपने मोबाइल को डिश की छतरी के ऊपर रखे और इसमें दिख रहे तीर के निसान की तरफ अपने डिश की दिशा सेट कर ले और दिए गए अज़ीमुथ और एलिवेशन एंगल सेट कर ले आपका डिश सेट हो जायेगा।।।
अच्छे तरीके से समझने के लिए आप यूट्यूब वीडियो को देख सकते है :-
देखने के लिए यहाँ क्लिक करे –

Step 3 :-

ये तीनो सेट करने के बाद आपको डिश को टीवी चला कर चेक कर ले या टीवी चालू रखे आपके सिग्नल आ जायेंगे और आप डिश टीवी का अब मज़ा ले सकते है।। अगर सिग्नल सही सेट हो गए तो अब छतरी को parmanent सेट कर दे और कभी weak सिग्नल आये तो थोड़ा सा एंगल अच्छेे कर के सेट कर ले।
तो इससे प्रकार आप android मोबाइल से अपने घर पर आसनी से डिश टीवी टाटा स्काई और एयरटेल डिश आदि को सेट कर सकते है।।
अगर आपको कोई दिक्कत आ रही है या कोई चीज़ समझ नहीं आयी तो आप कमेंट करके हमें बता सकते है और आपको उसका जवाब मिलेगा।
September 06, 2019

what is 4K HD Quality?

4K HD Quality क्या है – पूरी जानकारी

4K Kya Hai Or Kaise Kaam Karta Hai

दुनियाभर में 4K टेक्नोलॉजी का विकास अपनी चरम सीमा पर है। लगातार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए नए विकास ओर अविष्कार हो रहे हैं जिससे लोगों को टेक्नोलॉजी का पूरा फायदा मिल रहा है और लोग अपनी आम जिंदगी और टेक्निकल ज़िन्दगी को ओर ज्यादा बेहतर बना रहे हैं। अगर हम टेक्नोलॉजी की बात करें पिक्चर क्वालिटी के क्षेत्र में तो पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है और बहुत कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।
पहले साधारण पिक्चर क्वालिटी होती थी, जिसको आप SD पिक्चर क़्वालिटी भी कहते हैं। उसके बाद HD पिक्चर क्वालिटी का विकाश हुआ, फिर 3D पिक्चर क्वालिटी का ओर उसके बाद Full HD का विकाश हुआ, जिससे आपकी फिल्में देखने, मोबाइल डिस्प्ले व लैपटॉप क्वालिटी, मोबाइल व लैपटॉप पर वीडियो देखने का अंदाज ही बदल गया। आप अब बेहतर क्वालिटी में वीडियो, फिल्मों और अच्छी व Full HD डिस्प्ले का मजा ले सकते हैं। Full HD वीडियो और डिस्प्ले क्वालिटी आपने के बाद आपका मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि इस्तेमाल करने का नजरिया ही बदल गया है।

लेकिन जैसे जैसे Full HD क्वालिटी पुरानी हो रही है, लोगों का अब इससे लगाव कम होने लगा है और अब लोग Full HD से भी बढ़कर सोचने लगे हैं और इसमे ओर ज्यादा सुधार की इच्छा करने लगे हैं। शायद यही वजह है कि अब इन सब के बाद पिक्चर क्वालिटी का एक नया रूप देखने को मिला है, जिसको 4K कहा जाता है। अब आपको एक ऐसी पिक्चर क्वालिटी देखने को मिल रही है, जिसके जरिये आपको Full HD से भी बेहतर अनुभव मिलेगा। अब लोग 3D, HD ओर Full HD को छोड़कर 4K की तरफ ज्यादा बढ़ रहे हैं।
यही वजह है कि 3D व full hd पिक्चर क्वालिटी के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक तेजी से “4K Picture Quality” पर काम कर रहे हैं। मौजूदा Full HD के बाद अब 4K रेजोल्यूशन की बारी है। ऐसे बहुत से गैजेट्स हैं जिनमें आपको 4K पिक्चर क्वालिटी देखने को मिल जाएगी ओर ऐसे बहुत से लोग हैं जो 4K टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी करते हैं।
हालांकि 4K पिक्चर क्वालिटी आ चुकी है और यह आपको बहुत से TV, Laptop या smartphones इत्यादि में देखने को मिल गयी होगी और आपने इस्तेमाल भी किया होगा, लेकिन अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको 4K पिक्चर क्वालिटी के बारे में अच्छी तरह से पता नहीं है और उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया। बहुत से लोग आज भी 4K से अनजान हैं।
इसलिए आज हम यह पोस्ट खाश 4K picture quality पर ही लेकर आए हैं। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से आपको 4K के बारे में अच्छी तरह से बताएंगे कि यह क्या है, कैसे काम करता है ओर कौन कौनसे Tech डिवाइसों में 4K picture quality आ गयी है। आज की इस पोस्ट में मैं आपको 4K के बारे में पूरी तरह से बताऊँगा, इसलिए 4K के बारे अच्छी तरह से जानने के लिए आप मेरी यह पोस्ट ध्यान से ओर अंत तक पढें।
तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं ओर जानते हैं कि 4K पिक्चर क्वालिटी क्या है और यह कैसे काम करती है व आपको यह कौन कौनसे Devices में मिल सकती है।

4K Kya Hai or Kaise Kaam Karta Hai: 4K HD Quality Ke Baare Me Poori Jankari Hindi Me

                    



4K Kya Hai

Kya Hai ‘4K’

याद करें पहली बार HD TV पर फुल HD कंटेंट देखने पर आपकी प्रतिक्रिया क्या थी। उस समय डिटेल के लेवल ने आपको चुकाया होगा। स्वाभाविक बात है कि जैसे-जैसे TV का आकार बढ़ता है, वैसे-वैसे इमेज जनरेट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले पिक्सल्स की संख्या भी बढ़ती है। अभी आपको 5 इंच या 5.5 इंच के स्मार्टफोन में फुल HD रिज़र्वेशन (1920 ×1080) पिक्सल मिल रहा है। इसमें आपको बहुत टाइट पैक्ड पिक्सेल मिलते हैं। इसमें पिक्सल्स की सघनता ज्यादा होती है।
46 इंच या इससे ज्यादा के फुल HD TV में आप स्क्रीन के पास खड़े होकर आसानी से अलग-अलग पिक्सल्स को देख सकते हैं। इससे भी ज्यादा रिज़ोल्यूशन के 4K (3840×2160 पिक्सेल) पैनल में पिक्सल्स की और ज्यादा सघनता होती है। इससे हर चीज की शार्पनेस बढ़ जाती है। 4K कंटेंट के साथ आपको उसी तरह की फीलिंग होती है, जैसे आप स्टैंडर्ड कंटेंट से हाई डेफिनेशन कंटेंट की तरफ जा रहे हैं।

यही 4K है। अर्थात 4K में आपको Full HD से भी हाई पिक्सेल्स या पिक्चर क्वालिटी मिलती है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन या स्मार्ट TV में हर एक चीज़ को Full HD के मुकाबले कहीं ज्यादा बारीकी से देख सकते हैं। 4K की वजह से आपके सामने पिक्चर क्वालिटी की एक ओर ही क्लेरिटी होगी और आपको हर एक चीज़ या कंटेंट किसी भी अन्य पिक्चर क्वालिटी के मुकाबले कहीं ज्यादा clear दिखाई देगी।
4K
4K या 4096×2160 (3840×2160 पिक्सल्स TV के लिए) पिक्सेल्स Full HD (1920×1080 Pixels) की तुलना में चार गुना ज्यादा पिक्सेल्स ओर चार गुना ज्यादा रेजोल्यूशन है। उदाहरण के तौर पर 1920 pixel बाईं से दाईं तरफ हैं और 1080 pixels ऊपर से नीचे हैं। इन नंबर्स को गुणा करके आप पता लगा सकते हैं कि image generate करने के लिए पैनल पर कितने पिक्सेल्स का इस्तेमाल होता है। हाई क्वालिटी पिक्सेल्स की यह पिक्चर क्वालिटी ही 4K है।


क्या क्या उपलब्ध है 4K में

अभी 4के कंटेंट कम आ रहा है लेकिन धीरे धीरे इसको बढ़ावा मिल रहा है और बहुत से गैजेट्स में 4K पिक्चर क्वालिटी दी जा रही है। भविष्य में सैटेलाइट केबल बॉक्स से 4K कंटेंट को सीधे आप तक ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। ‘4K’ ब्लू-रे प्लेयर्स ओर डिस्क्स आम बात हो जाएगी। वीडियो और स्टिल कैमरे ‘4K’ रिकार्डिंग को सपोर्ट करेगें। HDMI के माध्यम से कंप्यूटर 4K के आउटपुट ओर प्लेबैक को सपोर्ट करेगा। SR लिक्विड S2 की तरह स्मार्टफोन्स 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगी। भविष्य में एक्सबॉक्स वन की तरह गेम कंसोल्स 4K आउटपुट को सपोर्ट करेंगे।
आज ऐसे बहुत से स्मार्टफोन, Smart TV ओर कैमरा आते हैं, जो 4K पिक्चर क्वालिटी को सपोर्ट करते हैं। बहुत से TV आपको 4K resolution में पिक्चर क्वालिटी उपलब्ध करवाते हैं। आने वाले समय मे ज्यादातर स्मार्ट टीवी आपको 4K picture quality देंगे। वहीं बहुत से स्मार्टफोन अभी आपके लिए 4k पिक्चर को सपोर्ट करके HD 4K में वीडियो रिकॉर्ड करने और वीडियो क्वालिटी उपलब्ध करवाने में सक्षम हैं।


क्या क्या है जरूरी

Full HD के आने के बाद अब 4K बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए अगला स्टेप है। अपने टीवी के लिए 4 के कंटेंट के बारे में भी आपको जानकारी इकट्ठा करनी चाहिए। नई पीढ़ी के गेम कंसोल, USB मीडिया प्लेयर्स और ब्लू-रे प्लेयर्स 4K सपोर्ट के साथ आने लगे हैं। आने वाले समय में 4K पूरी तरह से Full HD को रिप्लेस कर देगा।
अगर आप अभी 4K टीवी खरीदते हैं तो इस पर प्ले होने वाला हर कंटेंट अपने आप अपस्केल हो जाएगा। इस पर स्टैंडर्ड डेफिनेशन कंटेंट की तुलना में Full HD बेहतरीन दिखाई देगा। आप A/V रिसीवर्स भी खरीद सकते हैं, जिनमें बिल्ट इन 4 के अप्सकेलिंग टेक्नोलॉजी होती है। इसमें इमेज प्रोसेसिंग अल्गोरिदम होता है जो HD और 4K के बीच का गैप भर देता है।


4K Friendly Devices

मौजूदा समय में ऐसे बहुत से डिवाइस है जो 4 के HD पिक्चर क्वालिटी को सपोर्ट करते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ खास है डिवाइसेज के बारे में –

1) Acer Liquid S2

यह Android स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। यह 24 एफपीएस में वीडियो रिकॉर्ड करता है। 4K की दुनिया में यह एक बहुत ही बेहतरीन स्मार्टफोन कहा जा सकता है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ साथ इसमें आप 4K Full HD में वीडियो देख सकते हैं।

2) Black Magic Production Camera 4K

4K वीडियो रिकॉर्डिंग में सक्षम इस कॉन्पैक्ट कैमरे में 35 MM सेंसर हैं। नेविगेशन के लिए 5 इंच की टच स्क्रीन है। सिंगल चार्ज पर लगातार 90 मिनट रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह है एक अच्छा कैमरा कहा जा सकता है.

3) 4K Television

सोनी और सैमसंग ने 55 और 65 इंच के 3D 4K टेलीविजन उतारे हैं। दोनों कंपनियों ने मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस ऑफर किए हैं। दोनों ही कंपनियों के टेलीविजन बेहतरीन 4K पिक्चर क्वालिटी देने में सक्षम है। इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी कंपनियां है जो मार्केट में फुल HD 4K पिक्चर रेज्यूलेशन वाले टेलीविजन उपलब्ध करवाती है।

4) Sony VVL-VW 1000 Es

यह प्रोजेक्टर है यह प्रोजेक्ट फोर के आउटपुट देता है इसमें फुल HD कंटेंट से 4के अब स्केलिंग को सपोर्ट मिलता है। Panasonic टफपैड ‘4K’ UT-MB 20 इंच के डिस्प्ले वाला यह टैबलेट कमाल का है। इसमें कोर आई 5 प्रोसेसर लगा है। यह भी 4k HD पिक्चर क्वालिटी देने में सक्षम है।

इन सब के अलावा भी मार्केट में ऐसे बहुत से गैजेट्स उपलब्ध हैं, जो आपको 4K HD पिक्चर क्वालिटी देने में सक्षम हैं और 4k क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। आने वाले समय मे ऐसे बहुत से smartphones, Camera ओर TV आ जाएंगे, जिनमें आपको 4k resolution मिलेगा। आपने वाली वीडियो टेक्नोलॉजी 4K से संबंधित ही होगी। 4K पिक्चर क्वालिटी इस नई पीढ़ी की मांग है जो लगातार समय के साथ बढ़ती ओर प्रसिद्ध होती जा रही है। अब लोग Full HD को भूलकर 4K की तरफ बढ़ने लगे हैं। आने वाले कुछ ही समय में हर गैजेट 4K को सपोर्ट करेगा।

तो दोस्तों, ये थी हमारी आज की पोस्ट 4k क्या है और यह कैसे काम करता है के बारे में। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं ओर अपने कीमती सुझाव हमें comment box में कमेंट के माध्यम से जरूर दें। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो नीचे दिए गए social share बटन्स पर क्लिक करके इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही टेक्नोलॉजी से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Tech Tips वेबसाइट के साथ। धन्यवाद।
September 06, 2019

How to Disable update in Windows 10

Windows 10 में Auto Update को बंद कैसे करें

Windows 10 Me Auto Update Ko Band Kaise Kare (PC And Laptop)

Computer Ya Laptop Par Windows 10 Ke Auto Update Ko Disable Kaise Karte Hain (poori jankari hindi me)

Windows 10 विंडोज का सबसे लेटेस्ट अपडेट है और आज कल सभी laptops ओर pc में windows 10 ही आती है। फीचर्स ओर परफॉर्मेंस के हिसाब से windows 10 अन्य अप्डेट्स के मुकाबले बहुत ही शानदार भी है। हालांकि windows 7 ओर windows 8 इस्तेमाल करने वालों के लिए यह थोड़ी कठिन है और शुरुआत में यह समझ नहीं आती है व इसको अच्छे से समझने में थोड़ा समय लग सकता है।
अगर आप windows 10 को इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा कि इसमें Auto update एक बहुत ही बड़ी समस्या है। इंटरनेट से जुड़ने पर इसमें window अपने आप update होना शुरू हो जाती है और ना चाहते हुए भी आपका Data खराब होता रहता है और window update होती रहती है।

हालाँकि सभी windows में, चाहे वो windows 7 हो, windows 8 हो या windows 10 हो, auto update की दिक्कत तो सभी में है अपडेट उपलब्ध होने पर ये internet से कनेक्ट होते ही अपने आप ही अपडेट होनी शुरू हो जाती है। तो ऐसे में साधारण सी बात है कि आप भी इससे परेशान होते होंगे क्योंकि बिना मतलब के आपका Data खत्म होता रहता है और आप इसको चाह कर भी बंद नहीं कर सकते, क्योंकि ज्यादातर यूज़र्स को इसके बारे में पता नहीं होता है कि windows 10 का automatic update कैसे बंद किया जाता है।
अगर आपके लिए भी यह समस्या आ रही है और आप भी windows 10 के auto update को बंद करना चाहते हैं और आपको पता नहीं है कि ऐसा कैसे करते हैं, तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपकी इसके लिए मदद करना चाहते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि Windows 10 Me Auto Update Ke Feature Ko Kaise Band करें। जानने के लिए इस पूरी पोस्ट को अंत तक पढें।
तो चलिए दोस्तों, शुरू करते हैं और जानते हैं कि PC या Laptop पर Windows 10 में auto update को कैसे बंद करें।
यहाँ हम आपको आपके Windows 10 में Auto Update को बंद करने के लिए 2 अलग अलग तरीके बता रहे हैं। दोनों ही तरीके काम करते हैं और आप दोनों तरीकों से windows 10 में auto update को बंद कर सकते हैं। तो चलिए जानते है

पहला तरीका :- Windows 10 Auto Update Ko Disable Karna

  • सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर या laptop को Start करें और नीचे दिए गए सर्च बॉक्स में Service सर्च करें।
  • अब आपके सामने Services सेटिंग आ जाएगी, इसपर Click करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक लिस्ट आ जाएगी जिसमे बहुत सी फाइल्स होंगी। उनमे से आप Windows Update के ऑप्शन को सर्च करें और उस पर डबल click करे।
  • उसके बाद वहां एक पॉपअप स्क्रीन होगी जो की properties menu होता है।
  • उसमे आपको General के ऑप्शन में Startup type में Disable को सेलेक्ट करे ओर उसके बाद OK अथवा Apply पर क्लिक कर दीजिये।
बस अव आपके कंप्यूटर या लैपटॉप की सेटिंग्स save हो जाएगी और windows auto update बन्द हो जाएगा।

दूसरा तरीका :- Windows 10 Me Auto Update Ko Disable Karna

  • सबसे पहले अपने Laptop या PC को open करें और Windows key + R को एक साथ press करके Run Command को Open करें
  • अब आपके सामने Run Command खुल गया है। अब यहाँ search box में gpedit.msc टाइप करें और OK दबाएं।
  • अब आप सबसे पहले Computer Configuration पर क्लिक करें, उसके बाद Administrative Templates पर क्लिक करें , फिर Windows Components पर ओर उसके बाद खुलने वाली menu में से Windows Update को सर्च करके उसपर डबल क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नई menu खुलेगी। इसमें से आपको Configure Automatic Updates को सर्च करना है और उसपर डबल क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक ओर popup window खुल जाएगी। इसमें आपको Enable radio button को select करना है।
  • अब जब आप Enable पर क्लिक कर देंगे या सेलेक्ट कर लेंगे, तो आप Options में बदलाव कर सकते हैं। अतः अब आप Options में Allow local admin to choose setting को सेलेक्ट करें और फिर सबसे नीचे दिए गए OK या Apply बटन पर क्लिक करके settings को सेव कर दें।
बस अब save करते ही आपके कंप्यूटर या लैपटॉप पर auto update होना बंद हो जाएगा ओर इंटरनेट से कनेक्ट होने पर भी आपके कंप्यूटर की window अपने आप अपडेट नही होगी ओर आपका इंटरनेट न चाहते हुए भी बर्बाद नहीं होगा। अब window अपडेट तभी होगी, जब आप इसको अपडेट करने चाहेंगे। यहाँ बताये दोनों ही तरीके काम करते हैं। आपको इनमें से जो भी आसान लगे, इस्तेमाल कर सकते हैं ओर जब चाहे तब फिर से इसमें बदलाव कर सकते हैं।
अगर आपको इस जानकारी को लेकर कुछ भी समझ नहीं आया है, तो आप अपना सवाल हमसे comment box में comment के माध्यम से कर सकते हैं।

Thursday, 5 September 2019

September 05, 2019

Recovery email in Gmail.

   Add or change a recovery phone number



  1. On your Android phone or tablet, open your device's Settings app and then Google and then Google Account.
  2. At the top, tap Security.
  3. Under "Ways we can verify it's you," tap Recovery phone. You might need to sign in.
  4. From here, you can:
    • Add a recovery phone.
    • Change your recovery phone: Next to your number, select Edit Edit.
    • Delete your recovery phone: Next to your number, select Delete Delete.
  5. Follow the steps on the screen.
Note: Deleting your recovery phone number doesn’t delete it from being used for other Google services. Go to your account to manage your phone numbers.

Tuesday, 3 September 2019

September 03, 2019

How do I turn off TalkBack.

How do I turn off TalkBack?

If you only hear spoken feedback every time you tap the screen, you may have turned on TalkBack. TalkBack is a pre-installed screen reader service on Android devices provided by Google for visually impaired users. It uses spoken feedback to describe the results of actions, such as opening an app, navigating your device, describing what you touch and activate, and events, such as notifications.







Android 5.0 or higher :-

    To deactivate TalkBack
  •         Drag the status bar downwards with two fingers.
  •         Tap the gear icon https://skipper.indevice.sonymobile.com/assets/images/kb/SEMC/KNOWLEDGEBASE/CONTENT/Gear%20icon_7_0_resized.png, and then double-tap it.
  •         Using two fingers to scroll through the menu, find and tap Accessibility, then double-tap Accessibility.
  •         Tap TalkBack, then double-tap TalkBack.
  •         Tap the switch beside On or TalkBack once, then double-tap the switch.
  •         Tap OK, then double-tap OK to confirm.



 Android 4.4 :-

    To deactivate TalkBack
  •          Drag the status bar downwards with two fingers.
  •          Tap Quick Settings, then double-tap Quick Settings.
  •          Tap Settings, then double-tap Settings.
  •          Using two fingers to scroll through the menu, find and tap Accessibility, then double-tap Accessibility.
  •         Tap TalkBack, then double-tap TalkBack.
  •         Tap the switch beside TalkBack once, then double-tap the switch.
  •         Tap OK, then double-tap OK to confirm.



Android 4.1, 4.2 or 4.3 :-
  • To deactivate TalkBack
  • 1.     Drag the status bar downwards with two fingers.
  • 2.     Tap Settings, then double-tap Settings.
  • 3.     Using two fingers to scroll through the menu, find and tap Accessibility, then double-tap Accessibility.
  • 4.     Tap TalkBack, then double-tap TalkBack.
  • 5.     Tap the switch beside TalkBack once, then double-tap the switch.
6.     Tap OK, then double-tap OK to confirm.

                theretechtips.blogspot.com

Featured Post

Keyboard Shortcuts and System Commands for Programs.

         Windows and MAC Shortcut Keys and Commands Shortcut Keys in Microsoft Word F1 key:  Get help on a selected command...